राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबद। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजयनगर में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले एवं मतदाता जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। छात्राओं ने इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें फैशन शो, नृत्य, मेहंदी अलंकरण आदि के साथ-साथ अनेक स्टॉल भी लगाए गए। इसके अलावा छात्राओं ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
गुरुवार, 14 नवंबर को उपस्थित जनों को मतदाता करने के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ विभा चौहान, जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव, स्वीप कोऑर्डिनेटर पूनम शर्मा एवं डीसीएमआईएस रुचि त्यागी उपस्थित रहीं। सभी ने छात्राओं को अपने-अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया।
उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद में 20 नवंबर को विधानसभा का उप चुनाव होना है। इसके मद्देनजर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं विद्यालय में आयोजित बाल मेले का भी छात्राओं ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर कई समाजसेवी, पत्रकार और स्थानीय गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विभा चौहान ने प्रतियोगिताओं में विजयी रही छात्राओं को पुरस्कृत कर किया।

Leave a Reply