चित्रगुप्त सभा खुर्जा ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

संजीव भारद्वाज / राष्ट्रीय जनमोर्चा
खुर्जा (बुलंदशहर)। चित्रगुप्त सभा खुर्जा द्वारा नगर के प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत जौहरी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष हरजीत सिंह टीटू रहे।
2 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों ने शास्त्री जी एवं गांधी जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी कड़ी में अल्पाइन पब्लिक स्कूल से भूमि सक्सेना, मनी भारद्वाज, एनआर पब्लिक स्कूल से दिविषा पाराशर, ऋतु रावत, जेनिथ पब्लिक स्कूल से रिया कुमारी, शुभम वशिष्ठ, भारत विकास परिषद से यशिका और पूर्णिमा एवं चित्रगुप्त समाज से देवांश सक्सेना, कनिष्क हजेला, लक्ष्य सक्सेना, संस्कृति सक्सेना, अथर्व जौहरी, प्रत्यक्ष सक्सेना, कौशिकी सक्सेना, इशिता भटनागर, अभिषेक सक्सेना, युवराज हजेला, रिदम सक्सेना आदि बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन चित्रगुप्त सभा खुर्जा के सचिव मुकुल सक्सेना ने किया। इस अवसर पर चित्रगुप्त सभा खुर्जा के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल सक्सेना, सर्वेश सक्सेना, एडवोकेट वैभव सक्सैना, एडवोकेट अनिल सक्सेना, एडवोकेट शैलेंद्र सक्सेना, एडवोकेट अपूर्व माथुर, लाल बहादुर सक्सेना, बालेश्वर दयाल सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, राम दिवाकर, राहुल राठी, प्रत्यक्ष सक्सेना, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

admin
About admin 3408 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*