होली पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को दिया तोहफा

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उज्ज्वला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि होली से पहले उज्जवला योजना का लाभ उठाने वाले हर परिवार को सरकार की ओर से फ्री सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम योगी ने इस तोहफे का ऐलान केवल होली के लिए नहीं, बल्कि दीपावली के लिए भी किया है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले से व्यवस्था की है कि इस साल 9 सिलेंडर सब्सिडी रेट पर दिए जाएंगे। यानी जो भी सिलेंडर खरीद रहा है, उसका कनेक्शन फ्री है। इसके बाद जब आप नया सिलेंडर लेने जाते हैं तो प्रति रीफिल 335.40 रुपये आपके खाते में वापस कर दिए जाते हैं। इससे दुरुपयोग भी रुकता है और आपके खर्च का बड़ा हिस्सा आपको वापस भी मिल जाता है।”
योगी ने कहा, “9 सिलेंडर पर तो प्रधानमंत्री ही आपको सब्सिडी दे रहे हैं। इसके अलावा, यूपी सरकार ने तय किया है कि दीपावली और होली के पहले हर परिवार में हम एक-एक भरा हुआ सिलेंडर उपलब्ध करवाएंगे। प्रदेश भर में इस प्रकार के आयोजन हो रहे हैं, जिससे होली के पहले हर एक व्यक्ति सम्मानजनक ढंग से अपने घर में ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति करते हुए उत्साह और उमंग को कई गुना बढ़ाने में सहयोगी हो सकें।” उन्होंने कहा, “यूपी में महिला सुरक्षा, महिला स्वावलंबन और उनके सम्मान के लिए सरकार काम कर रही है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*