सीएम योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लोकभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान योगी ने वाजपेयी की स्मृतियों को नमन किया।
सीएम योगी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का छह दशक लंबा राजनीतिक जीवन भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाला रहा। उन्होंने भारत के जीवन मूल्यों और आदर्शों को सर्वोपरि रखते हुए यह दिखाया कि देश के भीतर विकास का मॉडल कैसा होना चाहिए और वैश्विक मंच पर भारत और भारतीयता की प्रतिष्ठा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, अटल जी ने सदैव इन मूल्यों का ध्यान रखा और अपने प्रभावी नेतृत्व से उन्हें साकार रूप दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने यहीं से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। खासकर लखनऊ का विशेष सौभाग्य रहा कि अटल जी यहां से पांच बार लगातार लखनऊ संसदीय सीट से चुने गए और प्रधानमंत्री के रूप में देश की संसद में पहुंचे। वह कुल 10 बार लोकसभा सदस्य और दो बार राज्यसभा सदस्य रहे।
समर्पित है।
इस अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पटेल, मेयर सुषमा खर्कवाल आदि उपस्थित थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*