राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में पहली बार होने जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियों की मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। ये खेल लखनऊ, गोरखपुर, गौतमबुद्ध नगर और वाराणसी में होने हैं और इसका शुभारंभ 25 मई को लखनऊ में और समापन 3 जून को वाराणसी में होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी कर रहा है। यह आयोजन दिव्य-भव्य हो, जिससे मेहमान खिलाड़ियों-आगंतुकों व प्रशिक्षकों के समक्ष खेलों में भी यूपी की अनुपम छवि बने। उन्होंने बाहर से आने वालों बच्चों के रहने-खाने व सुरक्षा की विशेष व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया है। बैठक में प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव (खेल) नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री व गृह) संजय प्रसाद, मंडलायुक्त रोशन जैकब, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार समेत प्रशासन-पुलिस व खेल विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Leave a Reply