राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। आईआईए भवन लखनऊ में मंगलवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की केंद्रीय कार्य समिति की हुई एक बैठक में गाजियाबाद के नीरज सिंघल को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। यह घोषणा चुनाव अधिकारी के.के. अग्रवाल ने की है। उन्होंने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि नीरज सिंघल वर्ष 2023-24 के लिए चुने गए हैं।
उल्लेखनीय है कि नीरज सिंघल गाजियाबाद स्थित केलको एल्यु सिस्टम्स प्रा लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। विगत 19 वर्षों से आईआईए में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। चैप्टर चेयरमैन, डिविजन चेयरमैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष जैसे पदों पर भी काम कर चुके हैं। अभी हाल ही में सिंघल ने जर्मनी और डेनमार्क का दौरा किया था, जहां भारतीय दूतावासों के वाणिज्य काउंसलर के साथ उन्होंने आईआईए के लिए बैठक कर विचार-विमर्श किया था। इसके अलावा सिंघल स्वीडन, हंगरी, वियतनाम, रूस, मिस्र, थाइलैंड, युगांडा एवं म्यांमार में भी उद्योगों की स्थिति का अध्ययन कर चुके हैं।
नीरज सिंघल इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में 01 जुलाई 2023 को कार्यभार ग्रहण करेंगे। वहीं मंगलवार, 23 मई को आईआईए गाजियाबाद चैप्टर की भी एक बैठक हुई, जिसमें पूर्व सीईसी सदस्य जेपी कौशिक, एसके शर्मा, मनोज कुमार, चैप्टर चेयरमैन, राकेश अनेजा, सचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, संजय गर्ग, यश जुनेजा, साकेत अग्रवाल, अमित नागलिया, संदीप गुप्ता, हर्ष अग्रवाल, विक्रम कौशिक आदि उपस्थित रहे। इन सभी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल को को बधाई दी है।


Leave a Reply