राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर सुहास एलवाई का चयन जापान के टोक्यो में हो रहे ओलम्पिक में बैडमिंटन की एकल प्रतियोगिता के लिए किया जाना जनपद वासियों के लिये गर्व की बात है। उनके चयन पर खुशी जताते हुए सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) की टीम ने संस्थापक डा राहुल वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट जाकर जिलाधिकारी को शुभकामनाएं और बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी सुहास एलवाई का टोक्यो ओलम्पिक के लिए चुना जाना जनपद के लिए गर्व की बात है।
जिला खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सती सुरेश कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी का चयन जनपद की प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य करेगा। नोएडा महानगर अध्यक्ष श्वेता त्यागी ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि सुहास एलवाई ओलम्पिक में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतकर देश एवं जनपद का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी, शर्मिष्ठा शाह, अंजू ओझा, विकास पायलट और चंचल त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply