राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं संत गाडगे रजक सेना के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक भगवती प्रसाद चौधरी उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के बाद आज दिल्ली पहुंचे। चौधरी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं। सोमवार को उनसे संत गाडगे रजक सेना के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में मुलाकात की और उनका स्वागत किया।
संत गाडगे रजक सेना के राष्ट्रीय महासचिव एवं मीडिया प्रभारी दीपक कनौजिया ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि भगवती प्रसाद चौधरी आज उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर से दिल्ली पधारे हैं। चौधरी ने कांग्रेस के कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात की। उसके बाद संत गाडगे रजक सेना के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे दिल्ली प्रदेश में हो रहे नगर निगम के उप चुनाव में बढ़-चढ़कर प्रत्याशी को जिताने में अपना सहयोग दें। इससे पहले सेना के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राहुल मंडोरा ने उनसे धोबी रजक समाज के लोगों को कांग्रेस संगठन, विधानसभा और लोकसभा में टिकट दिलवाने की मांग की। भगवती चौधरी ने इस पर आश्वासन देते हुए कहा कि वह शीघ्र ही कांग्रेस हाईकमान से मिलकर बात करेंगे।
चौधरी ने कहा कि स्वच्छता के जनक संत गाडगे की जयंती 23 फरवरी को पूरे देश में मनाई जाती है। मेरा सुझाव है कि उनकी जयंती पूरे एक महीने
मनाई जानी चाहिए। वहीं उनसे मुलाकात करने वालों में उत्तर प्रदेश जिला गाजियाबाद से संत गाडगे रजक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र गौड, हरियाणा प्रदेश के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राहुल मंडोरा, दिल्ली प्रदेश से राष्ट्रीय महासचिव रूप सिंह, महाराष्ट्र से संत गाडगे रजक सेना की राष्ट्रीय यूथ प्रभारी संदीप कनोजिया, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस नेत्री श्रीमती कौशिक, गाजियाबाद से शिव कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।


Leave a Reply