कोरोना योद्धाओं को मदर टेरेसा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। कोरोना महामारी के संकटकाल में उत्कृष्ट समाजसेवा करने वालों को सामाजिक संस्था ‘दीदी की रसोई’ द्वारा आज 12 से अधिक लोगों को मदर टेरेसा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि संजय बाली के अलावा मंच पर एम्स हॉस्पिटल की वरिष्ठ डॉक्टर सविता शर्मा, मारवाह स्टूडियो के वरिष्ठ अधिकारी सुशील भारती, अर्जुन कुमार गुप्ता, हरी प्रिया, महिला पुलिस अधिकारी प्रीति गुप्ता, दीदी की रसोई की संचालिका रितु सिन्हा, वरिष्ठ समाजसेवी गंगेश्वर दत्त शर्मा, सुरेश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 20 अगस्त को नोएडा स्थित सामुदायिक केंद्र सेक्टर-19 में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित दीदी की रसोई की संचालक समाजसेवी रितु सिन्हा ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए मारवाह स्टूडियो और अपना स्कूल के सहयोग से यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा मदर टेरेसा अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। जिन लोगों को उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए मदर टेरेसा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया, उनमें सामाजिक कार्यकर्ता मीना बाली, सुरेश अग्रवाल, गंगेश्वर दत्त शर्मा, मंजू शर्मा, पूनम वर्मा, बालकृष्ण बाली, ममता तिवारी, सरिता चंद, गीता चौहान, पूनम शर्मा, संगीता चौधरी, वीरेंद्र गुप्ता, रोहित श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी, पूनम राघव, आशा गुप्ता, शिल्पी सिंह, हरीश वर्मा, मोनिका श्रीवास्तव, अल्पना तोमर, कृष्ण मुरारी, राजकरण सिंह, मधु शर्मा आदि शामिल हैं। मंच का संचालन स्वयं रितु सिन्हा ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*