D.El.Ed. एडमिशन : PIIT ग्रेटर नोएडा दे रहा शिक्षक बनने का बड़ा मौका

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश में युवकों के सरकारी शिक्षक बनने का सपना साकार कर रहा है। डीएलएड (D.El.Ed.) के एडमिशन की तिथि घोषित होते ही पीआईआईटी ने प्रथम वर्ष की फीस में 50 प्रतिशत की छूट देने का ऐलान कर दिया है। जो युवक या युवतियां अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह बहुत बड़ा मौका है।
PIIT के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के नारे को लगातार सार्थक कर रहे हैं। उन्होंने बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए हर तरह के कोर्स की फीस में 50 प्रतिशत की छूट दे रखी है। वह डीएलएड में प्रवेश लेने वालों अभ्यर्थियों को PIIT में आमंत्रित करते हुए कहते हैं, आज का आवेदन कल का सम्मानित शिक्षक हो सकता है। युवा वर्ग के लिए यह एक स्वर्णिम अवसर है।
डॉ भरत सिंह ने डीएलएड प्रशिक्षण 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 15 जून 2026 की दोपहर से आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर शुल्क जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण (Registration) की अंतिम तिथि: 08 जुलाई, 2026 है। जबकि ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: 09 जुलाई, 2026 है। आवेदन पत्र का पूरा प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि: 11 जुलाई, 2026 है।
पीआईआईटी के निदेशक आरके शाक्य के मुताबिक, सभी अभ्यर्थियों के प्रथम वर्ष की फीस में 50 प्रतिशत की छूट देने के साथ-साथ संस्थान की तरफ से ऑनलाइन आवेदन नि:शुल्क किया जाएगा। पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा में हॉस्टल और ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने दावा किया है अनुभवी एवं योग्य फैक्लटी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी पहचान है। हम आधुनिक कैंपस देने के साथ-साथ उज्ज्वल करियर की मजबूत नींव रखते हैं। आप किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 9911470011 पर बात कर सकते हैं।
श्री शाक्य ने D.El.Ed. 2026 Admission के लिए लोगों से अपील की है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाने वाले युवाओं को PIIT की इस महत्वपूर्ण जानकारी से अवश्य अवगत कराएं। हो सकता है कि आपके एक छोटे से प्रयास से किसी छात्र-छात्रा का भविष्य संवर जाए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*