राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
मुंबई। प्रोड्यूसर दीपेंद्र कुमार शर्मा का वीडियो अल्बम रामजी गुलाटी के चैनल पर ‘दिल में उतरने लगे हो’ लांच किया गया है। शर्मा की यह बॉलीवुड के प्रेमी दर्शकों के दिल में उतरने की ईमानदार कोशिश मानी जा रही है। डी.के.एस. प्रोडक्शन्स प्रा.लि. के बैनर तले लांच हुए इस वीडियो अल्बम का डुएट गाना खनकती आवाज की मल्लिका सिंगर-एक्ट्रेस सोना मेधी और अभय जोधपुरकर की आवाज में रिकार्ड किया गया है। वीडियो में भी सिंगर-एक्ट्रेस सोना मेधी विशाल पांडे जैसे स्मार्ट अभिनेता के साथ नजर आएंगी।
मशहूर फैशन डिजायनर रहे दीपेन्द्र कुमार शर्मा ने बड़ी खूबसूरती के साथ यह गीत, डायरेक्टर रामजी गुलाटी के सशक्त निर्देशन में डिजाइन करवाकर पर्दे पर उतारा है। गाने को अपनी मखमली आवाज से सोना मेधी और अभय जोधपुरकर ने सजाकर अपने पहले प्रयास को न सिर्फ सार्थक किया है बल्कि ऐसे ही और प्यारे नगमों के लिए मजबूत ‘बेस’ भी तैयार कर दिया है। इस एल्बम की स्टार्ट टू फिनिश शूटिंग दुबई के शानदार लोकेशनों पर की गई है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इस गाने के निर्माण के लिए बनी यह टीम एक ऐसी मजबूत और सशक्त टीम रही है, जिसको देखने-सुनने वाले गीत-संगीत के कद्रदान इसे सिर-आंखों पर बिठाएंगे।
अल्बम के लांचिंग अवसर पर प्रोड्यूसर दीपेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि “मेरा एक दोस्त आशिक इलाही जो इस गाने का कम्पोज़र भी है, वही यह गाना लेकर मेरे पास आया था। मुझे यह गाना बहुत ही आकर्षक और रोमांटिक नजर आया। मुझे लगा कि सोना मेधी, जो लंबे समय से मेरी दोस्त है, उनके पास इस गाने के लिए सही आवाज़ है और फिर एक यादगार क्रिएशन सामने आ गया।” शर्मा ने यह भी स्वीकार किया कि अल्बम बनाने का उनका उद्देश्य सोना मेधी को बतौर एक गायिका के रूप में लॉन्च करना था।


Leave a Reply