दिल्ली बजट: हेल्थ के लिए 9934 करोड़ रुपये, फ्री कोरोना वैक्सीन का ऐलान

प्रजेश शंकर/राष्ट्रीय जनमोर्चा
– मनीष सिसोदिया ने पेश किया दिल्ली सरकार का पहला ई-बजट
नई दिल्ली। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को दिल्ली दिल्ली सरकार का पहला ई-बजट पेश किया। सिसोदिया ने वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में राज्य की महिलाओं के जीवन को सुलभ बनाने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। उप मुख्यमंत्री ने दिल्ली में शिक्षा क्षेत्र के लिए कुल बजट का एक चौथाई हिस्सा जारी करने की घोषणा की है। इसके साथ ही सिसोदिया ने राजधानी दिल्लीवासियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। हेल्थ के लिए 9934 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है और फ्री कोरोना वैक्सीन का ऐलान किया है।
सिसोदिया ने बजट पेश करते हुए कहा कि आगामी वित्त वर्ष 2021-22 में भी दिल्लीवासियों के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा जारी रहेगी। दिल्ली सरकार ने 90 करोड़ रुपये इसके लिए प्रस्तावित किए हैं। वहीं आगामी ऊर्जा क्षेत्र के लिए 3227 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र के लिए 16 हजार 377 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो कि कुल बजट का एक चौथाई हिस्सा है।
उप मुख्यमंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य में आने वाले दिनों में कई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी भी बनाई जाएंगी। सिसोदिया का कहना है कि हम दिल्ली को खेल के क्षेत्र में बहुत आगे लेकर जाना चाहते हैं, ताकि 25 साल बाद दिल्ली में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा सके। मनीष सिसोदिया ने बजट पेश करते हुए कहा कि कोरोना काल में ऑनलाइन एजुकेशन के बेहतर उपयोग को देखते हुए राज्य में पहला वर्चुअल स्कूल खोलने का फैसला किया गया है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*