‘गंदी बात’ एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ पोर्न वीडियो मामले में गिरफ्तार

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
मुंबई। ‘गंदी बात’ एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को मुंबई पुलिस ने पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। मिस एशिया बिकनी का ताज जीत चुकी गहना ने विज्ञापनों, हिन्दी और तेलगू सिनेमा में काम किया है। उन पर पुलिस का आरोप है कि उन्होंने 87 अश्लील/पोर्न वीडियो शूट किए हैं और उन्हें अपनी बेवसाइटों पर अपलोड किए हैं। इस बेवसाइट को देखने के लिए सदस्यता लेने वालों को दो हजार रुपये का भुगतान करना होता है।
मुंबई पुलिस के अनुसार शनिवार को शहर के मलाड-मालवानी इलाके के माढ स्थित ग्रीन पार्क बंगले में छापा मारा गया। मौके से अभिनेता, एक लाइट मैन, एक महिला फोटोग्राफर और एक ग्राफिक डिजाइनर मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पुलिस ने हाई डिफिनिशन वीडियो कैमरा, छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक कैमरा स्टैंड, वीडियो क्लीप्स से भरा मेमोरी कार्ड और संवाद जब्त किए हैं।
प्रॉपर्टी सेल के सीनियर इंस्पेक्टर केदारी पवार ने बताया कि मलाड क्षेत्र में यह छापेमारी की गई थी, जिसका नेतृत्व उन्होंने ही किया है। अब इस मामले की जांच लक्ष्मीकांत सालुंके कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक युवती को इस गैंग के चंगुल से बचाया गया है। इसके अलावा अब तक की गई जांच-पडताल में तीन बैंक खातों का भी पता चला है, जिसमें 36 लाख रुपये मिले हैं। ये रुपये इन अश्लील वीडियो की मदद से कमाए गए हैं। आरोपितों को आज रविवार को सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*