कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए जरूरतमंदों को बांटे कंबल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। पहाड़ों में हो रही लगातार बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। भयंकर सर्दी ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। ऐसे में असहाय और बेघर लोगों को तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें कड़ाके की सर्दी से राहत दिलाने के लिए ‘महिला उन्नति संस्था’ की टीम ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में आज शनिवार को कम्बल वितरित किए।
संस्थापक डा राहुल वर्मा के अनुसार संस्था के कॉर्डिनेटर मनोज झा की देखरेख में अलग-अलग क्षेत्रों में बेघर और असहाय लोगों को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए कम्बल और अलाव वितरण की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही भयानक सर्दी से बचाने के लिए रात्रि में फुटपाथ या सड़क किनारे सोने वाले लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाया जा रहा है। 25 दिसम्बर के कार्यक्रम में रणवीर चौधरी, विजय तंवर और अनिल भाटी आदि सदस्य मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*