राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
पुणे। राष्ट्र को समर्पित संगठन समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने महाराष्ट्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं उपदेशक डॉ. रविंद्र भोले को ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया। डॉ. भोले ने इसके लिए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है।
रविवार, 5 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा स्थित पीआईआईटी कालेज सभागार में आयोजित राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार प्राप्त अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक व शिक्षाविद् डॉ. भरत सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन और दिल्ली के वरिष्ठ साहित्यकार व शिक्षाविद् सुरेश वर्मा जसाला की गौरवमयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमायूं एवं गढ़वाल यूनिवर्सिटी उत्तराखंड के पूर्व कुलपति एवं चेयरमैन हायर एजुकेशन परिषद उत्तर प्रदेश प्रोफेसर (डॉ.) बलवंत सिंह राजपूत ने की।
मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्रा ने प्रतिभाओं को राष्ट्र गौरव अवार्ड प्रदान किए। नौ राज्यों की 51 प्रतिभाओं को पुरस्कार में प्रमाण पत्र, शॉल, गुलदस्ता और सम्मान प्रतीक दिए गए। इस अवसर पर डॉ मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित प्रतिभाएं देश का मान बढ़ाती हैं। इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और वे राष्ट्रीय कार्य के लिए प्रेरित होते हैं।
उल्लेखनीय है कि डॉ. रविंद्र भोले महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 35 साल से समर्पण भाव के साथ समाज सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने धार्मिक, स्वास्थ्य, आध्यात्मिक, नशा मुक्ति, पौधरोपण, आपदा राहत, दिव्यांगजन के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य किए हैं। महाराष्ट्र की कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। साथ ही मैग्सेसे पुरस्कार विजेता पद्म श्री डोम्नी भाई देसाई ट्रस्ट का संचालन करते हैं और गरीबों व मजलूमों के लिए चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे हैं।

कार्यक्रम में पीआईआईटी की प्रमुख अधिकारी श्रीमती मिथलेश सिंह, श्रीमती जागेश सिंह, निदेशक प्रोफेसर आरके शाक्य, एसकेएफआई के राष्ट्रीय संयोजक सत्यनारायण प्रधान, कोषाध्यक्ष अमित सक्सेना, युवा प्रकोष्ठ के महासचिव सुधांशु श्रीवास्तव, हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती ललिता कश्यप, हरियाणा के अध्यक्ष दीपक कुमार, राजस्थान के अध्यक्ष राम स्वरूप भटनागर, पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष कुमार अभिनव, उत्तर प्रदेश के सचिव अशोक श्रीवास्तव, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक संजीव भारद्वाज, बुलंदशहर के संरक्षक राम कुमार दिवाकर, जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता, गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply