डॉ. शालिनी अगम को ‘महादेवी वर्मा सम्मान’ से नवाजा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद/दिल्ली। विश्व महिला दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होलीकोत्सव में मीडिया समूह की ओर से सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. शालिनी अगम को ‘महादेवी वर्मा सम्मान’ प्रदान किया गया। किआन फाउंडेशन की ओर से सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. हरविंदर मांकड़ को सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ सम्मान से विभूषित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष व सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. कविता मल्होत्रा ने कहा कि लेखन सहित जीवन के हर क्षेत्र में आज महिलाएं अपनी क्षमता, मेधा और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन कर रही हैं।
राजधानी के हिन्दी भवन में मीडिया समूह व किआन फाउंडेशन की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व साहित्यकार डॉ. अर्चना गर्ग ने कहा कि आज विश्व भर में महिलाएं जब धरा से लेकर नभ तक विभिन्न भूमिकाओं में अपनी ऊर्जा, एकाग्रता और क्षमता का प्रदर्शन कर रही हों, ऐसे में महिला दिवस व पखवाड़े का कोई औचित्य नहीं रह जाता। आज जरूरत इस बात की है कि माता, बहन, पत्नी के रूप में हर स्त्री को उसकी देहरी के भीतर ही उचित सम्मान मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज जरूरत समाज में व्याप्त पितृसत्तात्मक सोच को बदलने की है। जब तक हम इस सोच को नहीं बदलेंगे तब तक घर, देश और दुनिया भर में स्त्रियां उचित सम्मान और स्थान से वंचित रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ईलाश्री जायसवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. गीतम सिंह की पुस्तक ‘चक्रवात विभीषिका’ (खंड काव्य) व डॉ. संजीव चौधरी की पुस्तक ‘पंचाट- एक नई काव्य विधा’ का लोकार्पण भी किया गया।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश प्रजापति, अशोक गुप्ता, सुभाष अखिल, रिंकल शर्मा, गीतम सिंह, के. डी. पाठक, डॉ. संजीव चौधरी, सरिता भाटिया, डॉ. पुष्पा जोशी, डॉ. ज्योत्सना सिंह, सुभाष आमीन, डॉ. वीना मित्तल, प्राची कौसल, डॉ. सूक्ष्मलता महाजन, डॉ. गीतांजलि अरोड़ा गीत, बबली सिन्हा, नीरज‌ व नेहा शर्मा, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*