राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। हिन्दू सांस्कृति और सनातन परम्परा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक्का इलेक्ट्रॉनिक्स ने बुधवार को तुलसी दिवस मनाया। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता और सीईओ सोनम गुप्ता मौजूद रहे। तुलसी के पौधे लगा कर प्रकृति के संरक्षण व पर्यावरण अनुकूलता के बढ़ावा पर जोर दिया गया। साथ ही चंद्र प्रकाश गुप्ता ने तुलसी के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को समझाया।
उन्होंने तुलसी को लेकर भारतीय परंपराओं और अनुष्ठानों में इसकी महत्वा को रेखांकित करते हुए बताया कि तुलसी हमारी भारतीय विरासत का एक अभिन्न अंग है और इसका महत्व हम सभी के लिए बनाए रखना आवश्यक है। वहीं सोनम गुप्ता ने तुलसी के औषधीय गुणों को बताते हुए कहा कि इससे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का स्वास्थ्य लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण अनुकूलता और स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में तुलसी दिवस एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply