चुनाव संपन्न, तमाम कोशिशों के बावजूद मतदाताओं ने किया निराश

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों गाजियाबाद, मीरापुर, कुंदरकी, खैर, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मांझवा में उप चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मतदान प्रतिशत कम रहा। कई लोग तो घरों से निकले ही नहीं। गाजियाबाद विधानसभा सीट पर शाम पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत 33.30 रहा। जबकि माझवां सीट पर 50.41%, खैर विधानसभा सीट पर 40.35%, फूलपुर विधानसभा सीट पर 43.43%, कुंदरकी विधानसभा सीट पर 57.32%, करहल विधानसभा सीट पर 53.92%, कटेहरी विधानसभा सीट पर 56.69% और सीसामऊ विधानसभा सीट पर 49.03 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है।
गाजियाबाद में बुधवार को हुए मतदान में वोट का प्रतिशत बहुत कम रहा। इसके कई कारण हैं, उन कारणों पर अब नए सिरे से मंथन किया जाएगा। इस बीच उप चुनाव के लिए एग्जिट पोल आ गए हैं। बीजेपी के राज्य में ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन को सात सीटें और सपा को दो सीटें मिलने का अनुमान है। फिलहाल, भाजपा और सपा दोनों बड़ी पार्टियां चुनाव में जीत के दावे कर रही हैं। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*