लखनऊ पुस्तक मेले में छाए रहे प्रसिद्ध व्यंग्यकार सुभाष चंदर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। लखनऊ पुस्तक मेले में अद्विक प्रकाशन की कई पुस्तकों का लोकार्पण किया गया, जिसमें गाजियाबाद के प्रसिद्ध व्यंग्यकार सुभाष चंदर की हास्य कृति हिंदी की ‘चर्चित हास्य कहानियां’ और अन्य कृतियों पर भी चर्चा हुई। इसी के साथ-साथ समकालीन व्यंग्य परिदृश्य पर भी विमर्श हुआ। जिसमें समकालीन व्यंग्य की चुनौतियां, विसंगतियों के बदलते चेहरे और उसी परिप्रेक्ष्य में व्यंग्यकारों के लिए परंपरागत औजारों के स्थान पर नए उपकरणों का चयन, हास्य लेखन का निरंतर हाशिये पर जाना आदि विषयों पर गहन चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध व्यंग्यकार एवं आलोचक सुभाष चंदर (गाजियाबाद) ने की। मुख्य अतिथि संजीव जायसवाल संजय रहे। अति विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध व्यंग्य कवि एवं लेखक पंकज प्रसून और विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन कुमार जैन व सुश्री सीमा राय द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन अद्विक प्रकाशन की संपादक डॉ स्वाति चौधरी ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध व्यंग्यकार परवेश जैन और आभार ज्ञापन अद्विक प्रकाशन के संस्थापक अशोक गुप्ता ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*