राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित फ्लोरेंस अस्पताल के निदेशक डॉक्टर एम. के. सिंह ने स्नेह और करुणा की भावना के साथ निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने वाले प्रत्येक नर्सिंग कर्मी के समर्पण, त्याग एवं कर्तव्य निष्ठा को अतुलनीय बताया है। उन्होंने कहा कि आपकी सेवाएं अनमोल हैं।
सोमवार, 12 मई को डॉ. एम. के. सिंह फ्लोरेंस अस्पताल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नर्सें हमारे समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके योगदान के लिए हम कृतज्ञ रहेंगे। डॉ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आज का दिन नर्सों के बेमिसाल काम के प्रति आभार जताने का दिन है।
कार्यक्रम में प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रमुख बीके शर्मा ‘हनुमान’ मुख्य अतिथि और पूर्व पार्षद संतराम यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इनके साथ-साथ डॉ जीके गुप्ता और फ्लोरेंस अस्पताल के डॉयरेक्टर डॉ गौरव गुप्ता ने सभी स्टाफ को शुभकामनाएं दी। नर्सों व अन्य स्टाफ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नर्स दिवस को और भी शानदार बना दिया।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया। जीएम संजय श्रीवास्तव ने कोरोना काल में अस्पताल की नर्सों द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply