राजपूत कल्याण संघ का गठन, राकेश अध्यक्ष तो तेजेश चुने गए महासचिव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। क्षत्रिय समाज द्वारा ‘तेजस न्यूज़’ के मुख्यालय में एक आम बैठक आयोजित कर राजपूत कल्याण संघ का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वार्ड नंबर 55 के भाजपा पार्षद संतोष सिंह राणा ने की। बड़ी संख्या में उपस्थित क्षत्रिय समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से ठाकुर राकेश कुमार सिंह को अध्यक्ष और ठाकुर तेजेश सिंह को महासचिव चुन लिया। साथ ही संघ के पूर्ण गठन की घोषणा करते हुए कहा गया कि राजपूत कल्याण संघ समाज हित में कार्य करेगा।
राजपूत कल्याण संघ के अध्यक्ष ठाकुर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि राजपूत कल्याण संघ का मुख्य उद्देश्य आने वाले समय में स्वरोजगार, धार्मिक अनुष्ठान, शिक्षा, प्रतिभाशाली बच्चों व युवाओं के साथ-साथ सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आज क्षत्रियों को संगठित होकर चलने की आवश्यकता है, जिससे आने वाले समय में हम समाज की रक्षा कर सकें और अपनी एकता अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने में कामयाब रहें।
रविवार की बैठक में बाकी के जिन पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है, उनमें संरक्षक बाई सा शिखा सिंह, ठाकुर के पी सिंह, ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, ठाकुर राजेंद्र सिंह, ठाकुर जसवंत सिंह, ठाकुर राजबीर सिंह, ठाकुर प्रवेंद्र सिंह, ठाकुर लवकुश सिंह, जीएस रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर सन्तोष सिंह राणा, उपाध्यक्ष ठाकुर अजीत सिंह, ठाकुर गजेन्द्र सिंह, ठाकुर अंबुज सिंह, ठाकुर हेमन्त सिंह, सचिव ठाकुर प्रदीप सिंह, बाई सा दीप्ति चौहान, ठाकुर संजीव सिंह, कोषाध्यक्ष ठाकुर जगपाल सिंह, सह कोषाध्यक्ष ठाकुर एल. बी. सिंह, संगठन महामंत्री ठाकुर बलराज सिंह, ठाकुर रविन्द्र सिंह, ठाकुर अजय सिंह, ठाकुर राम नजर सिंह, ठाकुर रमेश सिंह, ठाकुर सुमित सिंह, ठाकुर जयपाल सिंह, ठाकुर जितेन्द्र सिंह, ठाकुर सतेन्द्र, ठाकुर महेश सिंह, बाई सा सुषमा सिंह, ठाकुर जे.पी. सिंह, कानूनी सलाहकार ठाकुर गिरिराज सिंह एडवोकेट, मीडिया प्रभारी ठाकुर मनोज सिंह, ठाकुर राजीव सिंह और ठाकुर मनजीत सिंह शामिल हैं।
इस अवसर पर चयनित सभी पदाधिकारीयों ने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि जिस जिम्मेदारी के साथ उन्हें चुना गया है, निश्चित तौर पर उनकी उम्मीदों पर वे सभी खरा उतरने का प्रयास करेंगे। बैठक के अंत में सभा की अध्यक्षता कर रहे पार्षद ठाकुर संतोष सिंह राणा ने सभी क्षत्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*