राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
चंडीगढ़। सेक्टर 29 डी स्थित एक मीडिया हाउस के कार्यालय में शुक्रवार को इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रेस एन मीडियामैन के प्रदेश टीम की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा की अध्यक्षता में सर्वप्रथम कार्यकारिणी व दायित्व ग्रहण को लेकर चर्चा हुई। उसके बाद सर्वसम्मति से प्रदेश टीम का गठन किया गया। डॉ विनोद शर्मा ही एक बार पुन: प्रदेश अध्यक्ष चुने गए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर शिव कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा और प्रदीप शुक्ला, महासचिव अमित कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव प्रोसन बर्मन, वित्त सचिव एसपी चोपड़ा, संयुक्त वित्त सचिव रमेश सचदेवा, वैधानिक सचिव करण शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राकेश कुमार, शिव मौर्या, सन्नी कुमार और रिम्पी को चुना गया है। इसके अलावा प्रेम विज को सलाहकार और श्रीकांत आचार्य व सुशील कुमार को संरक्षक मनोनीत किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भरोसा जताया है कि नई टीम मीडिया के हित में लगातार संघर्ष करेगी। साथ ही अन्य शहरों में भी एसोसियेशन की इकाइयों के गठन पर जोर दिया है। टीम ने यह भी निर्णय लिया है कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के पश्चात वे अपनी माँगों का एक ज्ञापन पीआईबी एवं सूचना व प्रसारण मंत्रालय को सौंपेंगे। संरक्षक सुशील कुमार ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा है कि प्रदेश की नयी टीम पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रही है।


Leave a Reply