हर्ष ई.एन.टी. क्लीनिक के चिकित्सा शिविर में 104 मरीजों का मुफ्त चेकअप

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। हर्ष ईएनटी क्लीनिक एवं अवेकनिंग इंडिया द्वारा मांशी विहार संजय नगर में रविवार, 7 अगस्त को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कुल 104 मरीजों ने मुफ्त में चेकअप कराया। संबंधित डाक्टरों ने इन मरीजों का उनके मुताबिक दवा भी वितरित की, जिससे सभी चेकअप कराने वाले बहुत खुश दिखा।
‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को डॉ बीपी त्यागी ने बताया कि चिकत्सा शिविर में 40 मरीजों को जुकाम-बुख़ार से ग्रसित पाया गया, 12 लोगों को कान से संबंधित बीमारी मिली, जिनमें 10 लोगों को नि:शुल्क ऑपरेशन की सलाह दी गई। दस मरीज साइनस की बीमारी के मिले, 10 मरीज विभिन त्वचा रोग से ग्रसित मिले, सात मरीज़ों को होम्योपैथिक डॉक्टर माधव ने देखा और उन्हें फ्री दवा दी। जबकि 11 मरीजों को डॉक्टर अरविंद डोगरा ने चेकअप किया। इनमें ब्लडप्रेशर, शुगर, सांस और दिल की बीमारी मिली।
शिविर में डॉक्टर ब्रजपाल त्यागी, अर्जुनसेनी, हर्ष, अरशद, सैफि, दीपांकर, सचिन, मोहित, विदित, अमित, ललित, विदुस, वैभव, डॉक्टर नियति, डॉक्टर माधुरी, तारा आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*