खुर्जा में दमा, सांस व एलर्जी की आयुर्वेदिक दवा निःशुल्क की वितरित

संजीव भारद्वाज
बुलंदशहर। श्री गोपाल संकीर्तन मंडल एवं दिव्य जीवन संघ शाखा खुर्जा के तत्वावधान में मानव कल्याण और जनसेवार्थ पीली कोठी स्थित संत निवास पर दमा, सांस, एलर्जी की आयुर्वेदिक दवा का नि:शुल्क वितरण किया गया। मंडल के संरक्षक ठाकुर दुष्यंत सिंह और रामभरोसे लाल सिंघल द्वारा रोगियों को दवा वितरित की गई। जय भगवान अग्रवाल ने रोगियों को दवा खाने की विधि और परहेज की जानकारी दी। सचिव रमेश कुमार बंसल के अनुसार दवा को बताई गई विधि और परहेज के साथ खाने पर पूर्ण लाभ प्राप्त होता है।
विनय वर्मा, निरंजन लाल, जगमोहन लाल, डाआरसी वर्मा आदि ने दवा खाने से होने वाले लाभ और अपने अनुभव बताए। जितेंद्र सिंह एडवोकेट, विनोद सिंघल, जगदीश चंद्र, डॉक्टर आरसी वर्मा, महेंद्र पाल शर्मा, राजपाल शर्मा, दिनेश प्रदीप, रामभरोसे लाल सिंघल, दुष्यंत सिंह, जय भगवान अग्रवाल, राजकुमार, रेखा रानी, शकुंतला आदि नि:शुल्क दवा लेने वालों में शामिल रहे।
मंडल सचिव रमेश कुमार बंसल ने बताया कि यह दवा शाहदरा के सेठ स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल द्वारा मंडल को मानव सेवा हेतु नि:शुल्क प्राप्त होती है। यह दवा वर्ष में दो बार ग्रीष्म और शरद ऋतु में रोगियों को नि:शुल्क बांटी जाती है। इस दवा का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। मंडल द्वारा एक धर्मार्थ होम्योपैथिक ओषालय भी मानव सेवा हेतु चलाया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन नगर और आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों रोगी दवा प्राप्त कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*