फतेहपुर: राम बारात शोभा यात्रा ने मन मोहा, तीन दिन चलेगा मेला

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
फतेहपुर। खागा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सुल्तानपुर घोष में चल रही सनातन रामलीला में तीसरे दिन धनुष भंग एवं लक्ष्मण- परशुराम संवाद का मंचन किया गया। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए श्री सनातन रामलीला कमेटी द्वारा रविवार को राम बारात शोभा यात्रा निकाली गई और सोमवार को लोगों ने राम वनवास एवं केवट संवाद देखा। मेला अध्यक्ष ब्रजेश उर्फ मुन्ना तिवारी के अनुसार आगामी 24, 25 एवं 26 नवंबर को गांव में भव्य मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी जन-मानस आमंत्रित हैं।
आयोजक के अनुसार, विशेष लीला प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नामचीन कलाकारों द्वारा आयोजित की गई। भगवान राम का अभिनय रजनीश तिवारी (बांदा), लक्ष्मण का अभिनय अभिषेक तिवारी एवं अमन (कानपुर नगर), परशुराम का अभिनय प्रदीप पाण्डेय (कानपुर), रावण का अभिनय रीशू सिंह, बाणासुर का अभिनय गणेश तिवारी, राजा जनक का अभिनय सत्य प्रकाश अवस्थी, विश्वामित्र का अभिनय अरुण सिंह एवं कॉमिक कलाकार पेटू राजा का अभिनय सुरेश पाण्डेय ने किया।
धनुष यज्ञ कमेटी के संरक्षक श्यामू तिवारी, अध्यक्ष अरुण तिवारी (डब्लू) एवं कोषाध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी (पिंटू) और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुनील जायसवाल (गुड्डू), उपाध्यक्ष संजय द्विवेदी, कोषाध्यक्ष प्रमोद पाल (गांधी), महामंत्री आदर्श सिंह और संरक्षक सदस्य राजन तिवारी (पत्रकार) ने सफल आयोजन के लिए सभी दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*