राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। दुहाई स्थित आवासीय वृद्ध आश्रम में शनिवार को ग्लोबल हॉस्पिटल व ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन के तत्वावधान में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यहां रह रहे सभी महिला-पुरुषों के स्वास्थ की जांच की गई और जरूरमंदों को नि:शुल्क दवा वितरित की गई। हेल्थ कैंप का आयोजन डॉक्टर सुनील दत्त और डायरेक्टर राधिका राजपूत के नेतृत्व में किया गया। वृद्धाश्रम के जरूरतमंदों को वॉकर, सपोर्ट स्टिक आदि उपलब्ध कराई गई। डॉक्टर सुनील दत्त भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इन वृद्धों की सेवा करने से अत्यंत सन्तुष्टि मिलती है। बड़े कष्ट की बात है कि बच्चे अपने ही माता-पिता को अपने साथ नहीं रखना चाहते। इस अवसर पर गुलमोहर एन्क्लेव आरडब्लूए के मीडिया प्रभारी गौरव बंसल, सुमित, डॉ समिथा अग्रवाल, मनीष जैन आदि भी उपस्थित रहे।


Leave a Reply