गड़ेरिया-धनगर समाज समिति ने युवा क्रिकेटर गगन बघेल का किया स्वागत

डॉ. ओमवीर बघेल/राष्ट्रीय जनमोर्चा
अलीगढ़। गड़ेरिया-धनगर समाज समिति हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर के पदाधिकारियों की इंजीनियर जितेंद्र कुमार पाल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें रावण टीला निवासी युवा क्रिकेटर गगन बघेल का स्वागत किया गया। अंगद सिंह बघेल के सुपुत्र गगन का श्रीलंका प्रीमियर लीग के लिए चयन हुआ था। वह फाइनल में कोलंबो श्रीलंका मैच खेलने गए। वहां से अलीगढ़ लौटकर आए तो गगन बघेल का सभी ने बैंड बाजे के साथ फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और गड़ेरिया-धनगर समाज समिति हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर के पदाधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि युवा क्रिकेटर गगन बघेल ने मॉडर्न इंटर कॉलेज रामबाग कॉलोनी अलीगढ़ से इंटरमीडिएट की परीक्षा वर्ष 2020-21 में उत्तीर्ण की थी। क्रिकेटर बनने की सफलता और अब तक मिले कीर्तिमान का श्रेय वह अपनी मेहनत और माता-पिता के आशीर्वाद को देते हैं। समिति की बैठक में एक मत से सभी ने कहा कि गगन बघेल ने समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके लिए गगन के माता-पिता, कोच संजय खत्री एवं इंटर कॉलेज प्रबंधक समिति भी धन्यवाद के पात्र हैं।
गड़ेरिया-धनगर समाज समिति कासिमपुर के पदाधिकारियों ने कहा कि गगन बघेल ने अपने परिवार एवं समाज के लिए गौरवशाली इतिहास लिखा है, उन्होंने देश का मान बढ़ाया है, यह समिति उनके सदैव आगे बढ़ने एवं उज्जवल भविष्य की कामना करती है। समिति ने गगन की सफलता पर मिष्ठान वितरण किया और उनकी खुशी में सभी शरीक हुए। इस अवसर पर संरक्षक देवेंद्र सिंह, अध्यक्ष राजाराम, मंत्री इंजीनियर जितेंद्र कुमार पाल, मुख्य संरक्षक इंजीनियर दुर्गपाल सिंह, भगवान सहाय, राजेश कुमार बघेल, इंजीनियर पवन कुमार, इंजीनियर रविंद्र कुमार अतिरिक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, इंजीनियर विनोद कुमार, विक्रम सिंह, रामजी लाल, शैलेंद्र कुमार, उप कोषाध्यक्ष ओमवीर सिंह, इंजीनियर संतोष कुमार पाल आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*