राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कायस्थों की अग्रणी संस्था ‘गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा’ रविवार, 29 दिसंबर को छठा वार्षिकोत्सव एवं संगत-पंगत का भव्य आयोजन कर रही है। वृन्दावन ग्रीन में आयोजित कार्यक्रम का सुबह नौ बजे शुभारंभ होगा और दोपहर तीन बजे तक चलेगा। समारोह में कई राज्यों के कायस्थों के आने की उम्मीद है। साथ ही समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं व संस्थाओं को सम्म्मानित किया जाएगा।
सभा के संरक्षक एवं कायस्थ समाज रत्न अशोक कुमार श्रीवास्तव व मुख्य संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव के अनुसार, सामाजिक एकता और समरसता के लिए प्रयासरत ‘गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा’ को 23 सहयोगी संस्थाओं का सहयोग प्राप्त है और इन सभी सभाओं के प्रतिनिधि व प्रमुखों के साथ-साथ वार्षिकोत्सव में राजनीतिक, सामाजिक, शिक्षा, मीडिया, प्रशासनिक सेवा आदि क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियां समारोह में उपस्थित रहेंगी।
अनुरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य चित्रांश समाज में क्रियाशीलता लाने के साथ-साथ समाज में एकजुटता एवं भाईचारा का संदेश देना है। संगत–पंगत की विचारधारा आज पूरे देश में सामाजिक एकता, समरसता व जरूररतमंदों को सहायता पहुंचाने का कार्य कर रही है। वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य और सहयोगी संस्थाएं उत्साहित हैं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी। इसके अलावा समाज के प्रतिभाशाली व श्रेष्ठजनों को सम्म्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply