राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। राजनगर स्थित हर्ष ईएनटी हास्पिटल में ऑक्सीजन खत्म हो रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर खाली पड़े हैं। आपूर्ति करने वाली एजेंसी ने ऑक्सीजन देने से मना कर दिया है। अस्पताल के डॉ बी.पी. त्यागी ने मंगलवार, 27 अप्रैल को बताया कि उनके यहां पहले से जो मरीज भर्ती हैं, उनके लिए ऑक्सीजन बहुत कम बची है। अभी और भी मरीज हैं, जिन्हें भर्ती करना है और उनको भी ऑक्सीजन देने की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में उनका अस्पताल ऑक्सीजन कहां से लाएगा? गंभीर स्थिति बनी हुई है। जिला प्रशासन को तुरंत इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए वरना हालात बेकाबू हो सकते हैं।


Leave a Reply