राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विजय नगर थाना ‘पुलिस कमिश्नरेट’ एवं सामाजिक संस्था ‘परम सेवा संस्थान’ द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसीपी सलोनी अग्रवाल रहीं। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि इमरजेंसी में 112 और महिला हेल्पलाइन का कैसे प्रयोग करें।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश प्रशासन ने महिला और बाल सशक्तिकरण व सुरक्षा के लक्ष्य की दिशा में काम करते हुए मिशन शक्ति कार्यक्रम के तीन चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया हैं। अगले चरण में समग्र महिला कल्याण के अन्य पहलुओं को कवर करते हुए पिछले तीन पहलुओं के मौजूदा प्रावधानों को बढ़ाया जाएगा। इसी के तहत आज मंगलवार 20 जून को एक कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि कार्यस्थलों में महिलाओं के अधिकार किया हैं। उनको कोई शोषण न कर सके। स्वीकार्य और अस्वीकार्य व्यवहार की स्थिति का सामना कैसे करें और उनके लिए क्या कानूनी प्रावधान हैं।
‘परम सेवा संस्थान’ की अध्यक्ष श्रीमती परमजीत कौर के अनुसार कार्यक्रम में थाना विजयनगर की एसएचओ अनीता चौहान, एसआई रितु त्यागी, वार्ड 14 के पार्षद ओमप्रकाश ओड़े, पूर्व पार्षद चंपा माहौर, वार्ड 25 के पार्षद कन्हैया लाल, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती किरण श्रीवास्तव एवं अन्य महिला शक्ति उपस्थित रहीं। इन सभी ने महिला संरक्षण एवं सशक्तिकरण के लिए महिला शक्ति को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया।


Leave a Reply