गाजियाबाद : कविनगर की महिलाओं ने योग का उठाया आनंद

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कवि नगर एम ब्लॉक की महिलाओं ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 10वीं वर्षगांठ मनाई। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। उसके बाद योग की महत्ता को समझाते हुए सभी को योग के प्रति जागरूक किया। इन सभी ने कई योगिक क्रियाएं भी की, जिससे लोग योग के प्रति प्रेरित हो सकें। अनुलोम-विलोम, कपालभांति आदि के लाभ बताए। खुलकर हंसने का आनंद उठाया और अंत में कहा कि योग आत्मा से परमात्मा को भी जोड़ता है। हमारे शारीरिक प्रदान के लिए ही नहीं, बल्कि यह हमारे शरीर को भी तरोताजा रखता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*