गुलावली में गुर्जर समाज ने संजय भैया व प्रोफेसर रावत को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भैया और प्रदेश प्रवक्ता प्रो. बी. एस. रावत का गुलावली गांव में भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। संजय भैया नगर पंचायत बिलासपुर के चेयरमैन भी हैं। उनका पूरे क्षेत्र में बहुत ही मान-सम्मान है। शुक्रवार को भी उनका स्वागत करने के लिए जीतू पुत्र टीकम भगत के निवास पर एक शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त सरदारी और दूर-दराज से आए लोगों ने संजय भैया को पगड़ी बांधकर फूल-माला पहनाकर उनका और प्रोफेसर रावत का स्वागत-सम्मान किया।
संजय भैया ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अखिल भारतीय गुर्जर समाज ने उन पर जो विश्वास जताकर उन्हें जिम्मेदारी दी है। वह उसे कार्यकर्ताओं के सहयोग और समाज के बुजुर्गों के मार्गदर्शन में पूरी ईमानदारी से निभाने को अग्रसर रहेंगे। वह सदैव समाज के अधिकारों के लिए प्रयत्नशील रहेंगे और पूर्ण सत्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति भी आभार प्रकट किया है।
प्रदेश प्रवक्ता प्रोफसर बी. एस. रावत ने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के इतिहास पर प्रकाश डाला। साथ ही महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए भव्य स्वागत समारोह के लिए जीतू एवं समस्त सरदारी का धन्यवाद किया। प्रो रावत ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे बखूबी आगे बढ़ाएंगे और युवाओं की रचनात्मक भूमिका को समाज में स्थापित करेंगे। आने वाले दिनों में समाज को एकजुट करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में रोहतास चौधरी को भी सम्मानित किया गया। वह उत्तर प्रदेश योगा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं और गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में तीन बार उनका नाम दर्ज हुआ है। दुनिया में रोहतास चौधरी ने गुर्जर समाज का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर धीरज प्रधान, मनोज चौधरी, महरचंद प्रधान, गजराज मास्टर, बेगराज प्रधान, भरती नम्बरदार, श्रीचंद, किशन मास्टर, केसर, बलजीत सरपंच, जगत सिंह आर्य आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*