निष्पक्ष पत्रकारिता का दिया गुरु मंत्र

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ/कौशाम्बी। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ और राष्ट्रीय मीडिया महासंघ ने संयुक्त रूप से छठवां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में विभिन्न जिले के पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीबू खान ने किया और आयोजक की भूमिका अजय मौर्य व शिव कुमार मौर्य ने निभाई। पत्रकार शहंशाह आब्दी, प्रियंका यादव और राजेश कुमार साहू भी इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पत्रकारों को निष्पक्ष तरीके से पत्रकारिता करने गुरु मंत्र दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा, विशिष्ठ अतिथि अशोक मिश्रा, राजबीर सिंह, शाश्वत तिवारी, सरोज पांडेय, विकास मिश्रा, नफीस अहमद उर्फ मुन्ना राईन, संजय पटेल, नवनीत रावत, समाजसेवी गजेंद्र त्रिपाठी, अंजना मिश्रा, अजय त्रिपाठी, डॉक्टर नीतू कनौजिया, चंदन सिंह, आशीष तिवारी आदि ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी एवं मोटिवेशनल स्पीकर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
सर्वप्रथम संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीबू खान ने भारतीय प्रेस दिवस एवं संगठन की रूप रेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन से पत्रकारों में जोश भरने का भी काम किया। साथ ही सभी वक्ताओं ने पत्रकारों के हालात पर चिंता भी व्यक्त की एवं पत्रकारों के संघर्ष में भरपूर साथ देने का वादा किया। कई वक्ताओं ने प्रशासन के रवैए पर प्रहार करते हुए कहा कि पत्रकारों को हेय दृष्टि से देखना छोड़ दें, क्योंकि पत्रकार हर तरह की हकीकत सामने लाने का माद्दा रखते हैं। इसके अलावा पत्रकारों को निष्पक्ष रहने का पाठ भी पढ़ाया गया।
वरिष्ठ पत्रकार अशोक मिश्रा राजबीर सिंह, शाश्वत तिवारी, संजय पटेल व युवा पत्रकार विकास मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। खागा प्रेस क्लब इकाई के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सरोज पांडेय ने सच्ची पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कमला मार्केट में बने नए कार्यालय का मुख्य अतिथि ने फीता कटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रयागराज मण्डल के अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रतापगढ़ जिला संयोजक वेद प्रताप सिंह, फतेहपुर जिला संयोजक शिव कुमार मौर्य, कौशाम्बी जिला उपाध्यक्ष एवं तहसील सिराथू प्रभारी अनिल कुमार मौर्य सहित कई अन्य संगठनों के विभिन्न पत्रकार व समाजसेवी उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*