दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर अफवाहों पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता 89 वर्षीय धर्मेंद्र पिछले 11 दिन से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को उनकी हालत गंभीर हो गई। मंगलवार की सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की अफवाह फैल गई। इस पर धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने के लिए सभी से अपील की है तो हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर चल रही अफवाहों पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर अपडेट देते हुए लिखा, जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं? इन सब चीजों का ट्रीटमेंट पर असर पड़ रहा है। यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता का ख्याल करें।”
फिलहाल, अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत का हाल जानने के लिए सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा अस्पताल पहुंचे हैं। धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने पहले उनकी सेहत को ‘स्थिर’ बताया था। अब धर्मेंद्र की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने उनके निधन वाली खबर को अफवाह बताते हुए कहा है कि पापा अस्पताल में हैं और ठीक हो रहे हैं। ईश्वर करे, ऐसा ही हो। ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ अभिनेता धर्मेंद्र की दीर्घायु की कामना करता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*