जुबानी पहलवानों को इतिहास माफ नहीं करेगा

डॉ. अनिल निगम
आज पूरा देश कोरोना वायरस के चलते भयावह संकट से जूझ रहा है। हजारों परिवार इससे बरबाद हो चुके हैं और लाखों लोगों के सिर पर अब भी खतरा मंडरा रहा है। लगातार लोग कोरोना से जंग हार कर मौत की आगोश में जा रहे हैं लेकिन आज भी अनेक नेता अपनी सियासी रोटी सेकने से बाज नहीं आ रहे हैं। वास्त विकता तो यह है कि इस भयावह संकट के दौर में नेताओं से यह आशा की जाती है कि वे परस्प र मतभेद भुलाकर मानवसेवा पर अपना ध्याीन केंद्रित करेंगे पर अफसोस नेता अपनी जुबानी जंग से देश की जनता को भ्रमित करने के काम में जुटे हुए हैं। नेताओं के इन बयानों का जनता और देश की दशा और दिशा पर क्याु प्रभाव पड़ता है, इसका विश्ले षण करने के पहले इस बात को समझना जरूरी है कि कौन से ऐसे बयान हैं, जिन्होंपने प्रतिकूल प्रभाव डाला है।
उत्तबर प्रदेश और बिहार में नदियों में बहाए गए शवों के बारे में राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि गंगा मां की रेत से दिखता हर शव का कपड़ा कहता है कि उस रेत में सर दफनाए मोदी सिस्टशम रहता है। उनकी इस टिपपणी से ऐसा लगता है कि इस सबके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही जिम्मे दार हैं।
केजरीवाल ने हाल ही में बयान दिया कि कोरोना वायरस का जो सिंगापुर में नया वैरिएंट मिला है, वह बच्चोंो के लिए अत्यं त खतरनाक है। यह वैरिएंट भारत में तीसरी लहर के रूप में आ सकता है। इसलिए भारत को सिंगापुर की हवाई यात्राएं अविलंब बंद कर देनी चाहिए। केजरीवाल के इस बयान को सिंगापुर ने बेहद गंभीरता से लिया और भारत के उच्चा युक्तप को बुलाकर इस पर पर कड़ा प्रतिरोध भी दर्ज कराया।
इसके पहले देश भर में ऑक्सीाजन की कमी को लेकर भी खूब बयानबाजी हुई। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने कई ट्वीट कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। इस भयावह दौर में चुप्पी साधने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को धन्यवाद। राहुल गांधी के इसी बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया। उन्होंीने अपने ट्वीट में कहा कि देश में ऑक्सीजन की न कमी है न होगी, परेशान सिर्फ गिद्ध वाली दूषित राजनीति करने वालों से है। इसी तरह से बिहार में पूर्व मुख्यदमंत्री लालू यादव और मुख्यैमंत्री नीतीश कुमार ने भी एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाला।
दिलचस्पर यह है कि कोरोना वैक्सीरन की कमी का रोना रोने वाले अनेक नेताओं ने वैक्सीहन की उपयोगिता और विश्वैसनीयता पर सवाल उठाए थे। कई नेताओं ने इसे भाजपा की वैक्सीरन कहकर इसका मजाक उड़ाया था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वैक्सीन को बीजेपी की वैक्सीन तक कह दिया था। उन्होंलने कहा कि ‘मैं तो नहीं लगवाऊंगा अभी वैक्सीन।’ पश्चिम बंगाल की मुख्येमंत्री ममता बनर्जी सहित अनेक नेताओं ने इस पर कई सवाल दागे थे। इस संबंध में भारत बायोटेक के डॉ. कृष्णा एल्ला को कहना पड़ा था कि हमने अपना काम ईमानदारी से किया है लेकिन कोई हमारी वैक्सीन को पानी कहे तो बिल्कुल मंजूर नहीं होगा। हम भी वैज्ञानिक हैं, जिन्होंने अपना काम किया है। कुछ लोगों के जरिए वैक्सीन का राजनीतिकरण किया जा रहा है।
यह बात सोलह आने खरी है कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में विपक्ष का सशक्तो होना जरूरी है। अगर विपक्ष सशक्त होता है तो देश के शासन और प्रशासन द्वारा की जाने वाली गलतियों पर अंकुश रहता है। लेकिन विपक्ष को चाहिए कि वह धरातल पर काम करे, शोध, अनुसंधान के पश्चामत सत्य पर आधारित तथ्यों् के आधार पर ही बात करे। लेकिन अफसोस, आज ऐसा नहीं हो रहा है। आज राजनीति में अब एक दौर चल गया है कि चाहे जो भी हो विपक्ष को हर मुद्दे का विरोध करना है। यही कारण है कि सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक या फिर कोरोना की वैक्सीन, विपक्ष ने सभी पर सवाल उठाए। केंद्र सरकार का विरोध करने में विपक्षी नेता भूल गए कि वे कोरोना वैक्सीन और सर्जिकल स्ट्रा इक का विरोध करके सरकार का नहीं बल्कि देश के वैज्ञानिकों और सैनिकों का अपमान कर रहे हैं। बिना शोध अथवा अनुसंधान के केजरीवाल का सिंगापुर के नए वैरिएंट का बखेड़ा खड़ा करना, नदी में प्रशासन द्वारा शवों को बहाने अथवा ऑक्सीखजन के बारे में अनर्गल बयानबाजी से देश के लोगों में भय और अविश्वा़स का माहौल पैदा हो रहा है।
आज भारत देश जिस तरह से संकट के दौर से गुजर रहा है, उसके लिए राजनैतिक दलों को इन मुद्दों पर सियासी रोटियां सेंकने से बाज आना चाहिए। ‘मानव सेवा परमो धर्म:’ को आत्मोसात करते हुए हर राजनैतिक दल और उसके कार्यकर्ताओं को अपने राजनैतिक वैमनस्यस को त्याकग कर इस बात पर चिंतन, मंथन करना चाहिए कि किस तरह से लोगों को मरने से बचाया जाए। मानवता के इस भीषण संकट के दौरान भी अगर हम अपनी राजनीति को चमकाने में लगे रहे तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा।
(लेखक स्वतंत्र टिप्पकणीकार हैं।)

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*