राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। गायनेकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग संबंधी) कैंसर को हराने वाली महिलाओं और इस लड़ाई को जीतने के बाद मातृत्व का सुख पा रहीं महिलाओं की प्रेरणादायक यात्रा पर प्रकाश डालने के उद्देश्य से मैक्स अस्पताल वैशाली ने एक समारोह आयोजित किया। इस मौके पर कैंसर को हराने वालीं करीब 70 महिलाएं अपने परिवार के साथ पहुंचीं और इनमें से कई ने बताया कि अगर कैंसर हो जाए तो इसका मतलब यह नहीं कि जीवन की उम्मीद छोड़ दें या मां बनने का ख्वाब अधूरा रह जाए। इन कैंसर सर्वाइवर महिलाओं ने उन पीड़ितों को उम्मीद दी है जो इसी तरह की लड़ाई लड़ रही हैं। साथ ही ये भरोसा भी दिलाया कि वो इस जंग में अकेली नहीं हैं।
भावुक पलों के अलावा इस इवेंट में मनोरंजन भी भरपूर हुआ। कुछ डांस परफॉर्मेंस हुईं जिससे माहौल में एनर्जी और पॉजिटिविटी आई। इसके अलावा कैंसर सर्वाइवर महिलाएं रैम्प पर भी पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने कॉन्फिडेंस और ग्रेस का मुजाहिरा किया। चेहरे पर खुशी और तालियों के बीच इन महिलाओं ने रैम्प वॉक पर अपनी यात्रा की चुनौतियों, संघर्ष और जीत के भाव को प्रदर्शित किया।
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा, ”गायनेकोलॉजी कैंसर सपोर्ट ग्रुप जैसे इवेंट के जरिए मैक्स हॉस्पिटल वैशाली उन महिलाओं की बहादुरी को सेलिब्रेट करता है, जिन्होंने कैंसर को हराया है। कैंसर सर्वाइवर की यात्रा को बताने वाले ये इवेंट लोगों को शिक्षित करने के लिए एक अच्छा जरिया बन गए हैं। इससे अवेयरनेस फैलाने, रोग के अर्ली डिटेक्शन और उसकी वजह से आने वाले बेहतर रिजल्ट के बारे में लोगों को जागरूक करने का अवसर मिलता है। मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ कैंसर केयर वैशाली में सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी है जैसे रोबोटिक सर्जरी, टोमोथेरेपी जैसी लेटेस्ट रेडिएशन तकनीक। इन एडवांस तकनीक की मदद से गायनेकोलॉजी कैंसर की हमारी अनुभवी टीम मरीजों को वर्ल्ड क्लास इलाज मुहैया कराती है।”
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली में गायनेकोलॉजी ऑन्को सर्जरी की डायरेक्टर डॉक्टर सतिंदर कौर ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में ये सर्वाइवर्स इस बात का जीता-जागता सबूत हैं कि साहस, दृढ़ संकल्प और अटूट समर्थन के साथ सबसे कठिन चुनौतियों को भी पार करना संभव है। जब ये कैंसर से पीड़ित महिलाएं खुली बाहों से मातृत्व को गले लगाती हैं, तो वे ताकत, रेजिलेंस और एक शानदार ह्यूमन स्पिरिट को दर्शाती हैं।
उल्लेखनीय है कि मैक्स हॉस्पिटल वैशाली देश के उन चुनिंदा अस्पतालों में है जो कैंसर से बचाव, डायग्नोसिस और ट्रीटमेंट के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मुहैया कराता है। इस तरह के इवेंट के जरिए अस्पताल का मकसद लोगों के बीच कैंसर के अर्ली डिटेक्शन की अहमियत बताना और उन्हें जागरूक करना है।


Leave a Reply