इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार का 10वीं-12वीं का नतीजा रहा शानदार

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार के बच्चों ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 98.5 प्रतिशत तक तथा 10वीं की परीक्षा में 98.2 प्रतिशत तक अंक हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
ह्यूमैनिटीज की सना यादव 98.5% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं तो खनक चौधरी एवं आकांक्षा ठाकुर ने भी 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बाजी मारी है। साइंस की छात्रा अक्षिता सिंह एवं ज़ारा खान ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, वहीं कॉमर्स के छात्र अभय यादव एवं दिवाकर गौतम ने भी 96% एवं उदित कुमार ने 95% अंक प्राप्त किए हैं।
10वीं की छात्रा तानिशी सिंह 98.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पर हैं तो वंशिका श्रीवास्तव 97.8%, लकी वेदवाल 97.6%, शताक्षी कुलश्रेष्ठ 97.6 प्रतिशित, जोया खान 97.4%, इंदु शेखर, 96% युवराज यादव 96.2%, अवनी गर्ग 95.4%, रिया सिंह 95.4%. दिव्यांश शर्मा 95.8%, पाखी वर्मा 95.2%, स्वास्तिका अग्रवाल 95.6 % और आरव सिंह ने 95.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*