राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार के प्रांगण में शुक्रवार को विभिन्न पदाधिकारियों के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना तथा सम्मानित अतिथि, ‘विद्यालय निदेशक पंकज जोशी के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की कोर बॉडी के सदस्यों तथा विद्यालय के सभी हाउस अग्नि, आकाश, वायु एवं पृथ्वी हाउस के समस्त पदाधिकारी छात्र-छात्राओं ने कदम से कदम मिलाकर चलते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की परेड का दृश्य सजीव कर दर्शकों और अभिभावकों को अभिभूत कर दिया।
कार्यक्रम में कोर बॉडी के सदस्यों, हेड बॉय, हेड गर्ल तथा विद्यालय के सभी हाउस के अध्यक्षों एवं सभी पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय, उप प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सीज़ो, विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती श्रद्धा सिंह, कक्षा 1 एवं 2 की प्रभारी श्रीमती बिंदिया चढ्ढा एवं पूर्व प्राथमिक कक्षाओं की प्रभारी श्रीमती रेखा बिष्ट द्वारा क्रमशः पदाधिकारियों को उनके पद के अनुसार बैज पहनाकर अलंकृत किया गया।
प्रधानाचार्य ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई तथा अभिभावकों के आगमन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने अलंकरण समारोह को विद्यालय के लिए एक आवश्यक आयोजन बताते हुए समस्त विद्यार्थियों एवं पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए समस्त कार्यकर्ताओं के प्रयासों की भी सराहना की है।


Leave a Reply