जन मानव उत्थान समिति ने महिलाओं को किया जागरूक, सेनेटरी पैड बांटे

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। जन मानव उत्थान समिति द्वारा जिले की कई मलिन बस्तियों में महिला किशोरी एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा ने खुद रविवार को महावारी से संबंधित विषयों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को चुप्पी तोड़ने का समय आ गया है। चुप रहकर बीमारी और परेशानी भरी जिंदगी से आजादी नहीं मिल सकती। किशोरी, बालिकाओं और महिलाओं में महावारी एक सामान्य प्रक्रिया है। इसमें हम सब लोगों को खुलकर बात करनी चाहिए। इससे कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि महावारी के दौरान किशोरी, बालिका और महिलाओं में बहुत सारी समस्याएं होती हैं। सारी समस्या पर लोगों को खुलकर बात करनी चाहिए। उन्होंने महावारी के दौरान महिलाओं को किन-किन बातों पर गौर करना चाहिए, इसके बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही यह भी अवगत कराया कि देश में महावारी संक्रमण के चलते जाने कितनी ही महिलाएं व बेटियों को जान से हाथ धोना पड़ता है।
वाकई आप जागरूक रहेंगे तभी स्वस्थ व स्वच्छ रहेंगे और देश को भी स्वस्थ व स्वच्छ बनाने में हम अपना योगदान दे सकते हैं। श्रीमती शर्मा के साथ संस्था की महिला कार्यकर्ताओं ने भी अनेक मलिन बस्तियों में जाकर मासिक धर्म की परेशानियों के बारे में जागरूक किया एवं एक दूसरे का सहयोग किस प्रकार से करना चाहिए, इसके बारे में भी कई महत्वपूर्ण बातें बताईं। इस अवसर पर बबीता चौधरी, कुसुम लता, बीना देवी, डॉक्टर नीतू चौधरी, डॉक्टर शबनम, साधना सिंह, कुंवारी रूपाली, सिमरन आदि उपस्थित रहीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*