जसवंत की ‘जनता दरबार’ में मनोज पांडेय, संग्राम सिंह और मयंक दुबे का दिखेगा जलवा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुम्बई। भोजपुरी सिनेमा जगत के दबंग प्रोड्यूसर जसवंत कुमार जिन्होंने पवन सिंह को लेकर सरकार राज और वांटेड जैसी सुपर डुपर हिट फिल्में दी हैं, अब वह एक नई फिल्म के साथ आप सभी के बीच आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम है – ‘जनता दरबार’। फिल्म का पोस्टर लांच कर दिया गया है और शूटिंग बहुत ही जल्द उत्तर प्रदेश के जिलों में शुरू होगी। फिल्म के मुख्य कलाकारों में एक्शन किंग स्टार मनोज आर पांडे एक बहुत ही जबरदस्त किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ हैं- युवा अभिनेता मयंक दुबे। जो इस फिल्म में एक अलग अवतार यानी जोरदार भूमिका में नजर आएंगे।
जसवंत कुमार भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर वांटेड और सरकार राज जैसी सफल फिल्में दे चुके हैं। उनका कहना है कि फिल्म ‘जनता दरबार’ एक्शन तथा राष्ट्र प्रेम से भरपूर है। साथ ही इस फ़िल्म में तीन हीरो के रोमांस देखने को मिलेगा। मनोज पांडे, मयंक दुबे और संग्राम सिंह का बहुत जबरदस्त एक्सन देखने को मिलेगा आने वाले समय में यह फ़िल्म सुपर ब्लॉक बोस्टर होगी। फिल्म निर्माता जसवंत कुमार ने कहा है कि दर्शकों ने सरकार राज और वांटेड जैसी फिल्मों को बहुत प्यार दुलार और आशीर्वाद दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उसी तरह ‘जनता दरबार’ को भी वे जरूर पसंद करेंगे।
फिल्म के लेखक और निर्देशक आरके शुक्ला हैं और संगीत से सजाया है साहिल खान ने। ‘जनता दरबार’ के मुख्य कलाकार हैं- मनोज आर पांडे, मयंक दुबे, आकांक्षा अवस्थी, संग्राम सिंह, जोया खान, संजना शिल्क, बृजेश त्रिपाठी, प्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, सत्या पाण्डे और खलनायक की भूमिका में हैं जसवंत कुमार। इनके अलावा कुछ अन्य कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*