रक्तदान के लिए सामाजिक संस्थाओं को दिया सम्मान

raktadaan ke lie saamaajik sansthaon ne sammaan diya
रक्तदान के लिए आशुतोष यादव को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियबाद। जीटी रोड स्थित एमएमजी हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान करने वालों और उनकी सामाजिक संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान गुरुवार को डॉ अनुराग भार्गव, डॉ एके सिंह, डॉ संदीप पवार, डॉ विनोद कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
अशोक भारतीय ने बताया कि 28 जनवरी 2021 को आयोजित एक कार्यक्रम में अमर उजाला फाउंडेशन, लक्ष्य ट्रस्ट मोदीनगर, संत निरंकारी ट्रस्ट गाजियाबाद ब्रांच, राष्ट्रीय व्यापार मंडल, ड्रग्स एसोसिएशन नई बस्ती गाजियाबाद, पर्वत रोहण समाज समिति साहिबाबाद, संत निरंकारी मंडल शाखा गाजियाबाद और जितेंद्र कसाना डेरा सच्चा सौदा साहिबाबाद को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा ज्यादा से ज्यादा बल्ड डोनेट करने वाले राजेश वर्मा, राहुल चौधरी व आकाश जैन को भी सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन पंडित अशोक भारतीय ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सभी समाजसेवियों से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील की, जिससे रक्त के अभाव में किसी का जीवन दाव पर न लगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*