अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की माता कमलताई का निधन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा 1908 के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटिल की माता श्रीमती कमलताई पुरुषोत्तम पाटिल का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया।दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 19 मार्च की सुबह सात बजे पाटिल के निवास स्थान तहसील व कस्बा शाहादा जिला नंदुबार महाराष्ट्र में एक शोक सभा रखी गई है।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर बीएस रावत के अनुसार, श्रीमती कमलाताई के पति स्वर्गीय अन्ना साहब पीके पाटिल स्वतंत्रता सेनानी, सहकार महर्षि एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के दीर्घकाल राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। स्वयं कमलताई का संपूर्ण जीवन सादगी, संस्कार और सेवा की प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा। उन्होंने अन्ना साहब के साथ कदम से कदम मिलाकर समाज और सहकारिता के कार्यों में हमेशा नैतिक शक्ति और प्रेरणा प्रदान की।
प्रोफेसर रावत ने दिवंगत आत्मा के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए बताया है कि 19 मार्च की शोकसभा में गुर्जर समाज के शुभचिंतक एवं संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए महाराष्ट्र पहुंचेंगे। श्री रावत ने महासभा के अन्य सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं समस्त प्रदेशों के अध्यक्षों से अनुरोध किया है कि वे भी शोक सभा में जरूर पहुंचें।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*