प्रताप विहार में कायस्थों ने धूमधाम से मनाया चित्रगुप्त पूजा महोत्सव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर-11 स्थित प्राचीन शिवकुटी एवं चित्रगुप्त मंदिर में सभी चित्रांश बंधुओं के सहयोग से भगवान चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा (रजि.) गाजियाबाद के अधिकतर पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी कायस्थों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक श्रीवास्तव, रागिनी रंजन, राजीव कंठ और सुनील श्रीवास्तव रहे।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में ‘समाज रत्न’ से सम्मानित गाजियाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी अशोक कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। उन्होंने आपस में भाईचारा बनाए रखने और कायस्थ समाज को जोड़ने का आव्हान किया। जीकेसी की वरिष्ठ पदाधिकारी रागनी रंजन भी उपस्थित रहीं। उन्होंने चित्रगुप्त मंदिर में आने पर गौरवान्वित महसूस किया। इससे पहले संस्था के राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। उनके साथ-साथ राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली एनसीआर अध्यक्ष वीके श्रीवास्तव ने अशोक कुमार श्रीवास्तव (छपरोला) को दिल्ली एनसीआर का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।
6 नवम्बर के पूजा कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीके सक्सेना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, गौतमबुद्ध नगर के अशोक श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, विनय कुलश्रेष्ठ, अश्विनी श्रीवास्तव, जजमान सुनील श्रीवास्तव पत्नी किरण श्रीवास्तव, एमके श्रीवास्तव, दक्षिणा श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव, कुलदीप सक्सेना, शारदा सक्सेना, हरि ओम श्रीवास्तव, पूर्ण प्रकाश नारायण, विनय कुमार श्रीवास्तव, सुमित्रा श्रीवास्तव, चंदन श्रीवास्तव, दीपिका श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, दीपा श्रीवास्तव, दीप्ति श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, आरएस श्रीवास्तव, करिश्मा, विमला, सुमन, शगुन, रोशन श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, एमके श्रीवास्तव एडवोकेट, नीलम श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, मोहनी श्रीवास्तव, प्रतिभा, आयुष, प्रशांत श्रीवास्तव आदि सपरिवार उपस्थित रहे। विजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*