भगवान श्री राम वर यात्रा देखकर निहाल हुए खुर्जा के लाखों श्रद्धालु

संजीव भारद्वाज राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री रामलीला कमेटी खुर्जा में देर शाम नगर के भृगु सदन से भगवान श्री राम की वर यात्रा पूरी भव्यता व बड़ी धूमधाम से निकाली गई। कुल 26 झांकियों की शोभा लोगों की आंखों में रच बस गई। खुर्जा के लाखों श्रद्धालु श्री राम की छवि देखकर निहाल हो उठे। जेवर अड्डा पर उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष विकाश चौहान, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह एवं चेयरमैन पति भगवानदास सिंघल ने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर श्रीराम वर यात्रा का शुभारंभ किया। इसी के साथ जय श्री राम के उद्घोष से सारा वातावरण गूंज उठा।
रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भी भेंट किया। मंत्री जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।
बैंड बाजों एवं झांकियों ने मोह मन :
श्री राम वर यात्रा का मुख्य आकर्षण श्याम बैंड शिव मोहन (दिल्ली), एवं बलदेव बैंड (दिल्ली), दयाल बैंड ग्वालियर, नरेश बैंड (मैनपुरी), जनता बैंड (खुर्जा) रहे। झांकियों में प्राकृतिक फूलों की राधा कृष्ण, बांके बिहारी, राम दरबार, श्री वैष्णो देवी (त्रिदेव), 12 ज्योर्तिलिंग, मेरा गांव मेरा देश, भालू, महाकुंभ, काले हनुमान, लब जिहाद, वेजिटेबल शिवलिंग, फ्रूट हनुमान और ड्राई फ्रूट से सजी श्री बांके बिहारी ने सभी का मन मोह लिया।
सभी के प्रति जताया आभार :
शोभा यात्रा में नासिक ढोल चंदौसी ने खूब वाहवाही बटोरी। शहनाई एवं झाड़ लाइट बुलंदशहर तथा आगरा ने श्री राम वर यात्रा की शोभा और बढ़ा दी। क्षेत्र के लाखों श्रद्धालु श्री राम की ऐतिहासिक वर यात्रा देखकर धन्य हो गए। देर रात भृगु सदन से यात्रा शुरू तो गांधी रोड, कबाड़ी बाजार, लक्ष्मण गंज, मंडी दानगंज, सुभाष रोड, सब्जी मंडी, सराफा बाजार से होती हुई राधा कृष्ण मोहल्ला, गोविंद देव, पुराना बाजार से पुनः छोटी होली स्थित गंगा मंदिर पर आकर समाप्त हुई। यहां श्री राम वर यात्रा के इंचार्ज विशाल वाधवा एवं संयोजक हरजीत सिंह टीटू एवं संजीव बंसल ने सभी के प्रति आभार जताया।


यात्रा को सफल बनाने में रहा विशेष सहयोग :
रामलीला कमेटी खुर्जा के मीडिया प्रभारी रजत अग्रवाल ने बताया कि यात्रा को सफल बनाने में सेठ अखिलेश जटिया संरक्षक, पुनीत साहनी प्रधान, सचित गोविल महामंत्री, दीपक गर्ग जनरल मैनेजर, सचिन बंसल कोषाध्यक्ष, विनीत आर्य सोशल मीडिया संयोजक, रजत अग्रवाल प्रिंट मीडिया प्रभारी, मंत्री आशीष गोयल, डीसी गुप्ता, विशाल वाधवा राम बारात इंचार्ज, हरजीत सिंह टीटू एवं संजीव बंसल, संयोजक, भगवान दास सिंघल, उमाशंकर अग्रवाल मैनेजर, प्रमोद वर्मा मैनेजर, शुभम गुप्ता, भगवत प्रसाद पोद्दार उप प्रधान, सुधांशु दत्त शर्मा उप प्रधान, अशोक टिमी, अशोक पालीवाल, रजत अग्रवाल, अरुण गुप्ता, योगेश मित्तल, राजेश शर्मा, वासुदेव शर्मा, आशीष गोयल, बृजेश कुमार प्रजापति, महेश पोद्दार, अनमोल अग्रवाल, शेखर वर्मा, डीसी अग्रवाल, पवन गुप्ता, शुभम गुप्ता, मनीष गुप्ता, शिवम कालरा, दीपक बाटला, पंडित अजय शर्मा, ऋषभ पंडित, नवीन राजपूत, देवेंद्र आर्य, भारत भूषण शर्मा, महेश भार्गव, विकास वर्मा, राम प्रकाश भरतीया, सतीश शर्मा, महेश चौधरी, रंजन वाधवा, विशाल पोद्दार, अखिलेश वार्ष्णेय, डॉक्टर अनिल गुप्ता, राजीव वर्मा, अजय सिंघानिया, रवि अग्रवाल, चमन जुनेजा सभासद, पीलू अग्रवाल, जीतू अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, अंकित, विनोद पहलवान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कमेटी सदस्यों का सहयोग रहा। साथ ही व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*