उत्तर प्रदेश में दो दिन और बढ़ा लॉकडाउन

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। कोरोना के बढ़ते संकट के बीच उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने आंशिक ‘कोरोना कर्फ्यू’ को 6 मई सुबह 7 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि इस दौरान पहले की तरह ही जरूरी सेवाओं की छूट रहेगी। यह जानकारी सोमवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने दी है।
उल्लेखनीय है कि उत्त र प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस 30,983 नए मामले सामने आए, जबकि 290 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 36,650 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 13,13,361 हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्याए 2,95,752 है। अब तक प्रदेश में कुल 10,04,447 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 13, 162 पहुंच गया है। मुख्य मंत्री योगी आदित्यरनाथ ने कहा, ‘हर दिन के साथ प्रदेश की स्थिति में सुधार होता दिख रहा है। आज 30,983 केस आए हैं। यह तब है जबकि बीती 01 मई को हमने 2.97 लाख कोविड सैम्पल टेस्ट किए। प्रदेश की रिकवरी दर भी बेहतर हो रही है।’

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*