राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। लोधी क्षत्रिय समाज और लोधी क्षत्रिय रेल परिवार समिति 22 मार्च को लोधी रेल सम्मान समारोह का भव्य आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम नॉलेज पार्क-3, ग्रेटर नोएडा स्थित प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT कॉलेज) में आयोजित होगा, जिसमें लोधी क्षत्रीय समाज के प्राध्यापकों, शिक्षाविदों, अभियंताओं, चिकित्सकों, राजकीय जनसंरक्षकों, भारतीय रेल एवं मैट्रो रेल में सेवारत तथा सेवानिवृत्त सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही भारतीय रेलवे के 1200 लोधी रेल परिवार के सदस्यों व बच्चों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित होगा, जिसमें भारतीय रेलवे के सभी जोन प्रमुख, कॉर्पोरेशन निकाय और विभाग शामिल होंगे।
रविवार, 22 मार्च को आयोजित लोधी रेल सम्मान समारोह कार्यक्रम के आयोजक लोधी सी. एल. पथरिया वडोदरा गुजरात के लोधी समाज संयोजक होने के साथ-साथ सोसियल और स्प्रिचुअल मोटिवेटर हैं। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले हैं और पश्चिम रेलवे वडोदरा गुजरात से मुख्य लोको निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Indian Railway Institute of Civil Engineering, Pune के वरिष्ठ प्रोफेसर लोधी श्री सी. बी. सिंह और मुख्य प्रवक्ता PIIT College Greater Noida के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह हैं। श्री पथरिया के अनुसार, लोधी क्षत्रिय समाज समय-समय पर रेल परिवार के सदस्यों (रेलवे में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों) को सम्मानित कर उनके कार्यों को सराहता और उन्हें प्रोत्साहित करता रहा है। साथ ही सामाजिक जुड़ाव के लिए इन समारोहों में समाज के महापुरुषों जैसे रानी अवंतीबाई लोधी को याद किया जाता है।
श्री पथरिया के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के कार्यक्रम में लोधी पारिवारिक परिचय, शिक्षा से पहले नैतिक शिक्षा, अच्छे संस्कार और अध्यात्मिक विद्या, कौशल शिक्षा, रोजगार, व्यापार, देश-विदेश में रहते हुए समाज से जुड़े रहने के तरीके, शादी-विवाह को आसान बनाने, माता-पिता व सामाजिक सुरक्षा- व्यवस्था पर गंभीरता से चितंन-मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोधी रेल परिवार के सेवानिवृत्त और सेवारत अधिकारीगण, कर्मचारीगण और समाज के इच्छुक लोग इस आयोजन में सादर आमंत्रित हैं।

समारोह के मुख्य प्रवक्ता डॉ. भरत सिंह ने कहा है कि किसी भी समाज के विकास का प्रथम कदम संगठन है। जब तक हम सभी संगठित होकर कार्य नहीं करेंगे, तब तक हमारा समाज मजबूत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज की मजबूती के लिए समाज को संगठित होकर कार्य करना होगा। खासकर युवाओं को समाज सेवा, संस्कार और संस्कृति से जुड़ने का आह्वान करते डॉ. भरत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
लोधी रेल सम्मान समारोह में भारतीय रेलवे वित्त निगम, भारतीय रेल खानपान और पर्यटन निगम, कंटनेर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, रेल विकास निगम लिमिटेड, मुंबई रेलवे विकास निगम लिमिटेड, रेलवे कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेट, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, रेल इंडिया टेक्निकल एंड एकोनॉमिक सर्विस, इंडियन रेलवे कांस्ट्रेक्शन इंटरनेशनल लिमिटेड, सेंटर फॉर इन्फार्मेशन सिस्टम्स, इंट्रीगल कोच आदि जैसे संस्थान एवं प्रतिष्ठान से जुड़े गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।


Leave a Reply