राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुबई। बॉलीवुड गीतकार सावेरी वर्मा का नया गीत ‘मनमानिया’ सोमवार को रिलीज हो गया। सावेरी का महिला गीतकारों में तेज़ी से उभरता नाम है, जिनका गीत ‘छाप तिलक…’ इसी हफ़्ते रिलीज़ हुआ और रिलीज़ होते ही वायरल हो गया था। अमीर खुसरो की कालजयी रचना छाप तिलक को इस गाने के जरिये रीक्रीएट किया गया है। पिछले एक-दो वर्षों में इंडिपेंडेंट म्यूज़िक के हर दूसरे गाने में सावेरी वर्मा के लिरिक्स ही दिखायी दिए हैं। इसी श्रंखला में सावेरी वर्मा का नया गाना ‘मनमानिया’ 24 मई को रिलीज हो गया।
‘मनमानियाँ’ का संगीत कंगना रनौत की मुख्य भूमिका वाली फिल्म (तनु वेडस मनु) के संगीतकार कृष्णा सोलो ने तैयार किया है, जबकि ‘बोल न माही बोल न…’ फ़ेम असीस कौर ने इस गाने को अपनी आवाज में पार्श्वगायन किया है। सावेरी वर्मा की आने वाली शार्ट फिल्म ‘दोबारा अलविदा’ है, जिसमें उन्होंने टाइटल गीत लिखा है।
सावेरी वर्मा ने मनमानियां की चर्चा करते हुये कहा कि ये गाना वोक्सोरा म्यूज़िक लेबल के यूटूब चैनल पर रिलीज़ हुआ है। ये एक लव सांग है, जिसमें एक प्रेमी युगल के बीच की नोकझोंक के भाव और बातें मैंने लिखी हैं। मनमानियाँ सारे म्यूज़िक स्ट्रीमिंग पलटफ़ोरमस पे प्ले लिस्ट पर आ चुका है जहां लोग इसका आनंद उठा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘लोगों ने मेरे हर गीत को अपना आशीर्वाद और प्यार दिया है। उम्मीद है कि मनमानियां भी लोगों को बेहद पसंद आएगा।’


Leave a Reply