राष्ट्रवादी विकास पार्टी के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष बने मदन मोहन श्रीवास्तव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने मदन मोहन श्रीवास्तव को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है। शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मदन मोहन श्रीवास्तव गाजियाबाद के रहने वाले हैं और उन्हें राजनीति का पुराना अनुभव है। उनके जुड़ने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी और मजबूत होगी।
उल्लेखनीय है कि मदन मोहन श्रीवास्तव एक राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के सक्रिय सदस्य हैं और अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा व ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल के भी वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनकी राजनीतिक पकड़ है। राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव व तमाम कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी यूपी के नवनियुक्त अध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव को बधाई दी है।
राष्ट्रवादी विकास पार्टी के कई अन्य पदाधिकारियों ने भी उम्मीद जताई है कि मदन जी की सक्रियता से पार्टी को लाभ मिलेगा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए वे पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। वहीं मदन श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वह प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी और महंगाई से बहुत चिंतित हैं। उनकी प्राथमिकता यही रहेगी कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका हक मिले।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*