केमिकल्स के दुष्प्रभाव से किया जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मिशन केमिकल फ्री वर्ल्ड के संस्थापक जितेंद्र डागर ने कहा कि केमिकल के दुष्प्रभाव सभी लोगों के लिए घातक हैं। इनसे बचने के लिए जागरूक होना आज की एक बडी ज़रूरत है। राजनगर स्थित आईएमए भवन में आयोजित जन जागरण एवं जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता जितेंद्र डागर ने कहा कि केमिकल्स के प्रति जागरूकता ही बचाव का उपाय है। लोगों को इस बात के प्रति सचेत होना होगा कि जिन उत्पादों का प्रयोग वो कर रहे हैं, उनमें क्या-क्या केमिकल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है और वे उनके और उनके परिजनों के स्वास्थ्य के लिए किस हद तक नुकसानदायक हो सकते हैं।
लगभग 200 लोगों ने इस जागरुकता अभियान में भाग लिया। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के इस आयोजन में डॉ पुनीत मालिक, डॉ नवनीत देव, डॉ पवन सैनी आदि उपस्थित रहे। श्री डागर ने आयुर्वेद की 5500 वर्ष पुरानी पद्धति को आज के वैज्ञानिक संदर्भ में समझाया और बताया। उन्होंने आज के युग में केमिकल के दुष्प्रभावों और उनसे बचाव की विस्तार से जानकारी दी।
यह आयोजन गौरव चौहान, डॉ आशीष रोहतगी, डॉ प्रियरंजन ठाकुर, डॉ अंकुर गौड़ और आदेश शर्मा ने किया। डॉ अंकुर गौड़ ने कहा कि ऐसे अभियान से लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रत्यक्ष रूप से जुड़ना चाहिए जिससे ये जागरूकता समाज के सभी वर्गों तक पहुंच सके। कैमिकल मुक्त भारत सभी का संकल्प होना चाहिए। खाने पीने की चीज़ों से लेकर रोज़ इस्तेमाल में आने वाली सभी चीज़ें ऑर्गेनिक और केमिकल फ्री हों, यही जितेंद्र डागर के मिशन का उद्देश्य है।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*