राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि बुधवार, 5 अप्रैल को गाजियाबाद में महर्षि कश्यप जयंती एवं महाकुंभ का आयोजन होगा। यह आयोजन कश्यप निषाद संगठन द्वारा रामलीला मैदान घंटाघर में किया जाएगा। पश्चिमी भारत में होने वाले इस सबसे बड़े आयोजन में पूरे देश से कश्यप निषाद समाज शामिल होगा।
15 हजार लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था :
उन्होंने बताया कि भगवान महर्षि कश्यप ब्रह्माजी के मानस पुत्र ऋषि मरीचि के पुत्र थे। सृष्टि के रचना में भगवान महर्षि कश्यप का बहुत बड़ा योगदान था। रामलीला मैदान में होने वाले महाकुंभ के लिए विशाल मंच की व्यवस्था की जा रही है। सांस्कृतिक एवं देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। भगवान महर्षि कश्यप की लीलाओं का भी वर्णन किया जाएगा। पंडाल में 15 हजार व्यक्तियों की बैठने की व्यवस्थाएं होगी। सभी लोगों के लिए भोजन प्रसाद का इंतजाम किया गया है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि :
नरेंद्र कश्यप के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, राज्यसभा सांसद केंद्रीय कैबिनेट राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह , परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अनिल अग्रवाल राज्यसभा सांसद, अतुल गर्ग विधायक सदर, अजीत पाल त्यागी विधायक मुरादनगर, सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद, नंदकिशोर गुर्जर विधायक लोनी, दिनेश गोयल एमएलसी, मंजू शिवाचजी विधायक मोदीनगर, सत्येंद्र सिसोदिया अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे :
प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, सौरभ जायसवाल, मंत्री प्रतिनिधि नीरज गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सागर कश्यप, सिद्धार्थ कश्यप, आशुतोष कश्यप, विशाल कश्यप, सचिन कश्यप, उमाशंकर शर्मा, पवन कश्यप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Leave a Reply